3 करोड़ की लागत से साफ सुथरा पानी की सप्लाई के लिए प्रोजेक्ट का हल्का विधायक ने रखा नींव पत्थर
दोराहा लुधियाना 28 मई
आज दोराहा के वार्ड नंबर 2 सतनाम नगर में हलका विधायक मनविंदर सिंह गयासपुरा द्वारा पीने वाले पानी की सप्लाई के लिए 3 करोड रुपए की लागत से बनाए जा रहे प्रोजेक्ट का नींव पत्थर रखा गया इस मौके बातचीत करते हुए हलका विधायक ने कहा कि इस इलाके के लोगों को काफी लंबे समय से पीने वाले पानी की सप्लाई की मांग थी जो आज पूरी हो गई है उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा अपने किए वादे पूरे किए जा रहे हैं और जो भी मांगे लोगों की होगी उन्हें जल्द से जल्द पूरा किया जा रहा है उन्होंने कहा कि इस प्रोजेक्ट के मुकम्मल होने से 700 घरों में साफ सुथरा पानी की सप्लाई शुरू हो जाएगी
जब से बनी है नगर कौंसिल तब से नहीं थी पानी की सप्लाई
यहां यह बात वर्णन योग है की कई दशकों से इस इलाके में साफ सुथरा पानी की सप्लाई नहीं थी जिसके चलते इलाके के लोगों की बहुत पुरानी मांग को दोराहा काउंसिल के प्रधान सुदर्शन शर्मा पप्पू के प्रयास सदका हल्का विधायक द्वारा हरी झंडी दी गई वहीं प्रधान सुदर्शन शर्मा पप्पू ने कहा कि वह जनता के सेवादार हैं और वह लोगों की समस्या और जरूरत के लिए हमेशा लड़ते रहेंगे इस मौके उनके साथ आल ट्रेड यूनियन के प्रधान बोबी तिवारी, पार्षद पति रिकी वेक्टर, बॉबी कपिल व अन्य उपस्थित हुए
फोटो मैं नींव पत्थर रखते विधायक