ऑक्सफोर्ड सीनियर स्कूल के विद्यार्थियों ने पंजाब स्टेट कराटे चैंपियनशिप में किया शानदार प्रदर्शन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ऑक्सफोर्ड सीनियर स्कूल के विद्यार्थियों ने पंजाब स्टेट कराटे चैंपियनशिप में किया शानदार प्रदर्शन

दोराहा लुधियाना 28 मई

सुप्रसिद्ध संस्था ऑक्सफोर्ड सीनियर स्कूल, पायल के विद्यार्थियों ने एक और सफलता हासिल करते हुए स्कूल को नई बुलंदियों तक पहुॅंचाया। स्कूल के विद्यार्थियों ने पंजाब स्टेट कराटे चैंपियनशिप में भाग लिया।इस राज्य स्तरीय मुय थाई चैंपियनशिप 2025 का आयोजन यूनाइटेड मुय थाई एसोसिएशन (पंजाब) द्वारा किया गया। यह प्रतियोगिता अशोक कराटे स्कूल, लुधियाना में आयोजित की गई।

इस प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि श्री महेश बॉबल थे। स्कूल टीम ने कोच मनोज चौहान जी की देख-रेख में इस टूर्नामेंट में भाग लिया। बच्चों ने अपने अथक परिश्रम के बल पर कराटे चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए 25 पदक जीतकर ओवरऑल विनर ट्रॉफी अपने नाम दर्ज़ कर ली।

इस शानदार जीत के बाद स्वर्ण पदक विजेता परवान धालीवाल, गुरवीन कौर, साहिबप्रीत सिंह, गुनताजवीर सिंह, परवाल,तनीष,गुरमीन कौर, दलेर सिंह,सहजप्रीत कौर को सम्मानित किया गया। रजत पदक विजेता साहिबजोत सिंह गिल, एकनूर सिंह, मनरूप कौर, कृष्ण मुरारी,दमनप्रीत सिंह,जगजोत सिंह, हरगुन कौर, जपदीप सिंह, मोहम्मद मुस्तकिन, सुखनूर सिंह,तनलीन कौर,उदयवीर सिंह ,आदेश चीमा तथा कांस्य पदक विजेता गुरकीरत सिंह, युविका सचदेवा,अमरजीत सिंह की भी हौसला-अफजाई की गई।

इस मौके पर स्कूल के कार्यकारी अध्यक्ष किरणप्रीत सिंह धालीवाल व प्रधानाचार्य श्री विजय कपूर जी ने विजयी छात्रों व कोच मनोज चौहान जी की सराहना करते हुए कहा कि विद्यालय के लिए यह गौरव का क्षण है। अंत में सरदार किरणप्रीत सिंह धालीवाल जी द्वारा बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना के साथ-ही-साथ विजयी छात्रों के अभिभावकों को बधाई भी दी गई।

फोटो मैं विजेता छात्र

Bnn 24 News
Author: Bnn 24 News

Leave a Comment

और पढ़ें