हल्का विधायक ने कम्यूनिटी हाल के मामले मैं की प्रेस कॉन्फ्रेंस पूर्व अध्यक्ष और ईओ के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला, 58 लाख से अधिक का मामला

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हल्का विधायक ने कम्यूनिटी हाल के मामले मैं की प्रेस कॉन्फ्रेंस पूर्व अध्यक्ष और ईओ के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला, 58 लाख से अधिक का मामला

दोराहा लुधियाना, 13 जून:

दोराहा के कम्युनिटी हाल के मामले मैं नया मोड आया जब आज हल्का पायल के विधायक मनविंदर सिंह गयासपुरा द्वारा एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर यह जानकारी दी गई के इस मामले मैं पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष और कार्यकारी अधिकारी रजनीश सूद के खिलाफ धोखाधड़ी, सरकारी अभिलेखों से छेड़छाड़ और साजिश की गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। भारतीय दंड संहिता की धारा 120-बी के तहत मामला दर्ज किया गया है। यह जानकारी हलका विधायक इंजी. मनविंदर सिंह ग्यासपुरा ने आज पत्रकार वार्ता के दौरान दी। उन्होंने बताया कि नगर परिषद द्वारा दोराहा में तैयार किया गया सामुदायिक केंद्र 31 मई 2017 को तीन वर्ष के लिए ठेके पर दिया गया था। यह ठेका पटियाला के ठेकेदार अमरजीत सिंह ने 8.22 लाख रुपये प्रति वर्ष के हिसाब से लिया था। लेकिन ठेकेदार ने नगर परिषद द्वारा तय शर्तों का उल्लंघन करते हुए न तो बिजली का बिल भरा, न ही संचार व्यवस्था को दुरुस्त रखा और उल्टा सामुदायिक केंद्र का कई कीमती सामान नष्ट कर दिया। चौंकाने वाली बात यह रही कि इस दौरान न तो कार्यकारी अधिकारी रजनीश सूद और न ही अध्यक्ष ने ठेकेदार के खिलाफ कोई कानूनी या प्रशासनिक कार्रवाई की। इस लापरवाही के कारण नगर परिषद को कुल 58,85,742 रुपये का वित्तीय नुकसान हुआ। जब यह मामला सार्वजनिक हुआ तो हलका के विधायक व मौजूदा अध्यक्ष सुदर्शन पप्पू ने 7 नवंबर 2022 को एसएसपी खन्ना को लिखित शिकायत देकर जांच की मांग की। मामला हाईकोर्ट पहुंचा, जहां 19 मार्च 2024 को हाईकोर्ट ने सख्त रुख अपनाते हुए आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने व नुकसान की राशि वसूलने के आदेश जारी किए। सूत्रों के अनुसार पूर्व अध्यक्ष ने हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत ले ली है। वहीं मौजूदा नगर कौंसिल अध्यक्ष सुदर्शन पप्पू ने कहा कि अब कम्युनिटी सेंटर तैयार करने का कार्य जल्द शुरू करवाया जाएगा और सेंटर को आम जनता के लिए फिर से खोल दिया जाएगा। इस मौके पर पार्षद कुलवंत सिंह, रणजीत सिंह व अन्य सदस्य भी मौजूद थे, जिन्होंने घोटाले की कड़ी निंदा करते हुए बड़े स्तर पर जांच की मांग

की।

Bnn 24 News
Author: Bnn 24 News

Leave a Comment

और पढ़ें