खन्ना पुलिस का सात घंटे लंबा -कासो ऑपरेशन चला 10 आरोपी दबोचे, सभी नशा तस्करी से संबंधित

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

खन्ना पुलिस का सात घंटे लंबा -कासो ऑपरेशन चला 10 आरोपी दबोचे, सभी नशा तस्करी से संबंधित

खन्ना लुधियाना 15 जून मुदित मोहिंद्रा

एसएसपी डॉ. ज्योति यादव के निर्देशों पर खन्ना पुलिस ने शनिवार तड़के जिलेभर में सात घंटे तक चलाए गए विशेष ‘कासो ऑपरेशन’ में नशा तस्करी से जुड़े 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की। यह ऑपरेशन सुबह 4 बजे से 11 बजे तक आठ थाना क्षेत्रों में एक साथ चलाया गया।

 

एसपी (इन्वेस्टिगेशन) पवनजीत दोराहा मैं प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि यह कार्रवाई लंबे समय से फरार चल रहे आरोपियों को पकड़ने और नशा तस्करी की जड़ों को तोड़ने के उद्देश्य से की गई। ऑपरेशन के दौरान विभिन्न थानों की पुलिस टीमों ने अलग-अलग इलाकों से कुल 10 आरोपियों को काबू किया, जिनमें 7 भगौड़े और 3 नशा तस्कर शामिल हैं। इस मौके उन्होंने बताया कि

सिटी थाना पुलिस ने वर्ष 2017 में दर्ज एक नशा तस्करी केस में भगौड़े नौनिहाल सिंह निवासी कमल कॉलोनी समराला और करणवीर सिंह निवासी भरथला को गिरफ्तार किया। इसी थाना की दूसरी टीम ने कमल कॉलोनी के ही गुरमुख सिंह को 3 ग्राम हेरोइन के साथ पकड़ा।

सदर थाना पुलिस ने 2019 के केस में फरार चल रहे सुखवीर सिंह निवासी दहेड़ू को काबू किया। वहीं सिटी थाना-2 की पुलिस ने 2018 के एक केस में फरार चल रहे सुनील कुमार शेट्टी निवासी बाजीगर बस्ती, मीट मार्केट खन्ना को गिरफ्तार किया।

पायल पुलिस ने सौरव चौहा निवासी पायल और अमनदीप सिंह उर्फ टोनी निवासी घलौटी को 50 नशे की गोलियों समेत दबोचा। मलौद पुलिस ने 2021 के केस में भगौड़े सुरजीत सिंह निवासी मॉडल टाउन मलौद को पकड़ा।

वहीं, समराला पुलिस ने 2021 के एक नशा तस्करी केस में भगौड़ा चल रहा मनजीत सिंह निवासी चौंता को पकड़ा, जबकि माछीवाड़ा साहिब पुलिस ने गुरप्रीत सिंह जोगा निवासी बुर्ज पवात को गिरफ्तार किया, जोकि नशा तस्करी के केस में फरार चल रहा था।

एसपी पवनजीत ने कहा कि पुलिस की यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी ताकि समाज को नशे के खतरे से सुरक्षित रखा जा सके।

Bnn 24 News
Author: Bnn 24 News

Leave a Comment

और पढ़ें