दोराहा में दिनदहाड़े दुकानदार की सोने की चेन झपटकर मोटरसाइकिल सवार फरार 

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

दोराहा में दिनदहाड़े दुकानदार की सोने की चेन झपटकर मोटरसाइकिल सवार फरार

दोराहा लुधियाना 19 जून
आज दोराहा के मुख्य बाजार रेलवे रोड पर एक करियाना व्यापारी की सोने की  चेन झपटकर मोटरसाइकिल सवार दो झपट मार मौके से फरार हो गए वहीं पीड़ित दुकानदार द्वारा मामले की सूचना पुलिस को दी गई
जानकारी के अनुसार रेलवे रोड पर करियाना व्यापारी हरपाल सिंह अपनी दुकान के आगे सुबह करीब 8 बजे सामान लगवा रहा था तो अचानक एकदम से झपट मारा उसके गले में पहनी हुई सोने की चेन झपटकर फरार हो गए वहीं हरपाल सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि झपट मार द्वारा उसकी सोने की चेन झपटी गई वहीं दूसरा उसका साथी दूर मोटरसाइकिल को स्टार्ट करके खड़ा रहा वहीं हरपाल सिंह ने पूरे मामले की जानकारी दोराहा पुलिस को दी जिस पर पुलिस द्वारा इर्द-गिर्द के इलाके के सीसीटीवी कैमरे चेक किया जा रहे हैं जिससे के झपट मारो की पहचान हो सके
फोटो में बाइक पर सवार झपट मार
Bnn 24 News
Author: Bnn 24 News

Leave a Comment

और पढ़ें