गुरु नानक कॉलेज के एनसीसी कैडेटों का ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ राष्ट्रीय शिविर के लिए चयन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गुरु नानक कॉलेज के एनसीसी कैडेटों का ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ राष्ट्रीय शिविर के लिए चयन

गुरु नानक नेशनल कॉलेज दोराहा के एनसीसी कैडेटों को ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ कैंप के लिए चुना गया। यह जानकारी देते हुए कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. सर्वजीत कौर बराड़ ने बताया कि 19 पंजाब बटालियन लुधियाना के लेफ्टिनेंट कर्नल फैजान जहूर, एसएम सुखदेव सिंह के निर्देशानुसार कॉलेज के एनसीसी कैडेटों का चयन 17 से 28 जून 2025 तक डीएसबी इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल, ऋषिकेश, उत्तराखंड में होने वाले ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ नेशनल कैंप के लिए किया गया है। एनसीसी यूनिट के एएनओ लेफ्टिनेंट संदीप सिंह हुंदल के नेतृत्व में सीनियर अंडर ऑफिसर कैडेट हरमनदीप कौर, कैडेट सौरभ कुमार, कैडेट गुरसिमर कौर बराड़, कैडेट राजवीर सिंह, कैडेट रोहित कुमार, कैडेट दिवाकर इस कैंप में कॉलेज का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। कॉलेज प्रबंधन समिति के अध्यक्ष सरदार हरप्रताप सिंह बराड़, महासचिव डॉ. पवित्रपाल सिंह पांगली, प्रबंधन समिति के सदस्यों और प्रिंसिपल डॉ. सर्वजीत कौर बराड़ ने एएनओ लेफ्टिनेंट संदीप सिंह हुंदल और छात्रों की इस राष्ट्रीय शिविर में चयनित होने पर सराहना की

Bnn 24 News
Author: Bnn 24 News

Leave a Comment

और पढ़ें