नोटिस जारी होने के बाद भी चल रहा है काम नगर कौंसिल का लाखों बकाया नक्शा भी नहीं है पास 

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नोटिस जारी होने के बाद भी चल रहा है काम नगर कौंसिल का लाखों बकाया नक्शा भी नहीं है पास

दोराहा लुधियाना 7 जनवरी ( प्रीति वर्मा )

आए दिन सरकारी विभाग की कारगुजारी पर सवाल उठाते हैं और मामले सामने आ जाते हैं ऐसा ही एक मामला दोराहा में देखने को मिला यहां शहर में अगर कोई गरीब व्यक्ति अपना मकान बनाने लगे वह उसने नगर कौंसिल दफ्तर से नक्शा पास ना करवाया हो तो विभाग के अधिकारी व कर्मचारी पूरी टीम के साथ उसे व्यक्ति के घर पहुंच कर काम रुकवा देते हैं और सामान तक उठा लेते हैं परंतु दोराहा शहर में कई वर्ष से बंद पड़ा रयान प्लाजा होटल यहां रिहायशी इलाके में बना हुआ है वहीं अब इस बंद होटल की मरम्मत का काम जोरों से चल रहा है वर्णन योग है कि इस होटल के ऊपर दोराहा नगर कौंसिल का लाखों रुपए का बकाया खड़ा है परंतु उसके बावजूद होटल की मरम्मत का काम जोरो से चल रहा है जब इस मामले के संबंध में दोराहा नगर कौंसिल के कार्य साधक अधिकारी हर नरेंद्र सिंह शेरगिल से बात की गई तो उन्होंने कहा कि नियमों को तांक पर रखकर किसी को भी कार्य नहीं करने दिया जाएगा उन्होंने कहा कि यह मामला उनके ध्यान में आया था वह उनके द्वारा इस जमीन की फाइल की जांच की गई तो इसके मालिक द्वारा इसका नक्शा भी पास नहीं करवाया गया जिस पर पहले से ही लाखों रुपए का बकाया खड़ा है उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा मरम्मत करवाने वालों को नोटिस जारी किया गया उन्होंने कहा कि अगर सरकार की बनती रकम जमा नहीं करवाई गई तो विभाग द्वारा बनती कानूनी कार्रवाई की जाएगी यहां विभाग द्वारा गरीब लोगों के घरों से चल रहे काम को बंद करवाने और सामान उठाने में कुछ ही मिनट लगाए जाते हैं वहीं अब देखना यह होगा कि लाखों रुपए बकाया होने के बाद चल रहे काम को विभाग कब तक रुकवाता है और सरकार की बकाया राशि कब तक वसूल की जाती है

 

Bnn 24 News
Author: Bnn 24 News

Leave a Comment

और पढ़ें