दोराहा दक्षिणी बाइपास रोड पर बना रास्ता दे रहा है हादसों को निमंत्रण 
कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा प्रशासनिक अधिकारियों की चुप्पी खड़े कर रही है सवाल
दोराहा लुधियाना 26 फरवरी ( प्रीति वर्मा )
दोराहा के दक्षिणी बाइपास रोड पर बनाया गया नाजायज रास्ता हादसों को निमंत्रण दे रहा है जिसके चलते कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है जिसके संबंध में स्थानीय लोगों द्वारा प्रशासन को लिखकर इसकी सूचना दी गई परंतु प्रशासन की चुप्पी कई सवाल खड़े कर रही है
प्राप्त जानकारी के अनुसार दोराहा से लुधियाना की तरफ जाती दक्षिणी बाइपास रोड पर रेलिंग काटकर रास्ता बनाया गया जो कि हादसों को निमंत्रण दे रहा है कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है जिसके संबंध में स्थानीय लोगों द्वारा लिखती रूप से पीडब्ल्यूडी विभाग को शिकायत भी दी गई उसके बावजूद विभाग के कान पर कोई असर नहीं हुआ वही शिकायतकर्ता सतपाल सिंह ने बताया कि दक्षिणी बाइपास रोड पर किसी व्यक्ति द्वारा लोहे की ग्रिल काट कर नाजायज रास्ता बनाया गया है जिसके चलते कभी बड़ा हादसा हो सकता है जिसके संबंध में उनके द्वारा पीडब्ल्यूडी विभाग को 2 फरवरी को लिखती रूप से शिकायत भी भेजी गई उसके बावजूद विभाग द्वारा कोई ध्यान नहीं दिया गया सतपाल सिंह ने आरोप लगाया कि इस सड़क से गुजरते वाहन इस नाजायज रस्ते के चलते कभी भी भयानक हादसे का शिकार हो सकते हैं और लोगों का जान माल का भी नुकसान हो सकता है
क्या कहना है दोराहा नगर कौंसिल के कार्य साधक अधिकारी हर नरेंद्र सिंह शेरगिल का
जब इस मामले के संबंध में दोराहा नगर कौंसिल के कार्य साधक अधिकारी हर नरेंद्र सिंह शेरगिल से बात की तो उन्होंने बताया कि कुछ लोग उनके दफ्तर में इस मामले को लेकर आए थे परंतु यह मामला पीडब्ल्यूडी के अधीन आता है और उनके विभाग द्वारा लिखती रूप से पीडब्ल्यूडी विभाग को इसके बारे में जानकारी साझा की गई थी
वही जब इस मामले के संबंध में पीडब्ल्यूडी विभाग के एक्सियन राजेंद्र कुमार से बात की तो उन्होंने कहा कि यह मामला उनके ध्यान में आया है और वह इस मामले की जांच कर रहे हैं
वहीं सबसे बड़ा सवाल यहां यह खड़ा होता है कि किसी व्यक्ति द्वारा लोहे के एंगल काटकर और ग्रिल को काटकर वहां रास्ता बनाया गया है और क्या विभाग द्वारा उस व्यक्ति के खिलाफ बनती कानूनी कार्रवाई करवाई जाएगी और कब तक विभाग द्वारा इस मामले का हल कर कार्रवाई
की जाएगी