दोराहा के वार्ड नंबर 2 में चोरों ने गुरुद्वारा साहिब को बनाया अपना निशाना नगदी सोने के गहने व मोटरसाइकिल चुराकर हुए फरार

दोराहा लुधियाना 28 फरवरी ( प्रीति वर्मा )
दोराहा के वार्ड नंबर 2 सतनाम नगर में गुरुद्वारा धन धन बाबा दीप सिंह जी शहीद को बीती रात चोरों ने अपना निशाना बनाया और चोरी की वारदात को अंजाम दिया और गुरुद्वारा साहिब से सोने के गहने नगदी पाठी सिंह का मोटरसाइकिल चुरा कर फरार हो गए वहीं यह चोरी की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद होगी जिसमें साफ दिखाई दे रहा है की चोरी की घटना को अंजाम देने के लिए दो व्यक्ति गुरुद्वारा साहिब के अंदर घुस और चोरी को अंजाम दिया
इस मौके जानकारी देते हुए पाठी सिंह मनदीप सिंह ने बताया कि वह गुरुद्वारा साहिब मैं बने अपने कमरे में सो रहे थे तो उन्होंने घटना होने के उपरांत कैमरों में देखा की रात करीब 2:00 बजे दो व्यक्ति अंदर दाखिल हुए ताले तोड़कर सारा सामान बिखेर कर कमरे में पड़ी नगदी, दो सोने की अंगूठियां , व एक जोड़ी कांटे चुरा कर ले गए इतना ही नहीं चोर जाते-जाते अंदर खड़ा मोटरसाइकिल को भी साथ ले गए वहीं घटना की सूचना मिलते ही तरह पुलिस मौके पर पहुंची वह मामले की जांच शुरू कर दी