दोराहा में श्री खाटू श्याम मंदिर में मूर्ति स्थापना के उपलक्ष में विशाल कलश यात्रा और मूर्ति भ्रमण हुआ 

दोराहा लुधियाना 26 मार्च ( प्रीति वर्मा )
आज दोराहा में शिव दयाल मंदिर द्वारा श्री खाटू श्याम मंदिर में मूर्ति स्थापना के उपलक्ष में विशाल कलश यात्रा और मूर्ति भ्रमण हुआ इस मौके जानकारी देते हुए मंदिर कमेटी ने बताया कि यह कलश यात्रा सैकड़ो श्रद्धालुओं सहित शिवदयाल मंदिर से आरंभ होकर पुराने बाजार से होते मुख्य बाजार से गुजरकर मंदिर पहुंची इस मौके श्री खाटू श्याम जी के भजनों पर श्रद्धालु झूमते नजर आए वहीं इस यात्रा का शहर निवासियों द्वारा जगह-जगह स्वागत किया गया और लंगर लगाए गए इस मौके कलश यात्रा में श्री खाटू श्याम जी का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए हलका विधायक मनविंदर सिंह गयासपुरा दोराहा नगर कौंसिल के प्रधान सुदर्शन शर्मा पप्पू व अन्य ने अपनी हाजिरी लगाई इस मौके जानकारी देते हुए मंदिर कमेटी पदाधिकारी ने बताया कि 27 मार्च को श्री खाटू श्याम मंदिर में मूर्ति स्थापना हवन और भंडारा होगा जिसमें इलाके के श्रद्धालु अपनी हाजिरी लगा श्री खाटू श्याम जी का आशीर्वाद प्राप्त करेंगे