पंजाब के बजट को लेकर विभिन्न वर्गों के लोगों से बातचीत की गई। 

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब के बजट को लेकर विभिन्न वर्गों के लोगों से बातचीत की गई।

एशिया की सबसे बड़ी अनाज मंडी खन्ना की आढ़ती एसोसिएशन के अध्यक्ष हरबंस सिंह रोशा ने कहा कि यह बजट वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा की कड़ी मेहनत के चलते पंजाब की मान सरकार का चौथा बजट पेश किया गया जोकि बहुत ही सराहनीय है। पंजाब में पराली जलाने के मामलों में किसानों को बदनाम किया जा रहा था इसके निपटारे के लिए बजट में अलग से करोड़ों रुपए का प्रावधान करना अच्छी बात है। पराली जलाने के मामले बहुत कम होंगे। प्रदूषण कंट्रोल में रहेगा। हरबंस सिंह रोशा ने आगे कहा कि कुदरती खेती की अब अहम जरूरत है। इसकी शुरुआत 5 जिलों में की गई है। वहां कामयाबी मिलने के बाद यह पूरे पंजाब तक फैलेगी और किसानों को लाभ होगा। किसानों को मुफ्त बिजली के लिए 9992 करोड़ के प्रावधान पर रोशा ने कहा कि इससे एक आशंका दूर हो गई है कि जो गलत प्रचार किया जा रहा था कि सरकार किसानों की मुफ्त बिजली बंद करेगी वो अब कोई खतरा नहीं रहा है। आप सरकार किसानों ने बनाई है और सरकार किसानों के हित में फैसले ले रही है। समाजसेवी सुखमनजीत सिंह बोले पंजाब सरकार का बजट सराहनीय है। यह पंजाब के लोगों के हित में है। आयुष्मान योजना के तहत 10 लाख रुपए तक फ्री इलाज और इसके लिए कैटेगरी खत्म करने के फैसले से लोगों को लाभ मिलेगा। ड्रग जनगणना पर सुखमनजीत ने कहा कि इससे पंजाब में नशे की दलदल में फंसे नौजवानों की पहचान होगी और उनका इलाज कराकर सरकार इन्हें मुख्यधारा में लेकर आएगी।

Bnn 24 News
Author: Bnn 24 News

Leave a Comment

और पढ़ें