गुरु नानक स्कूल दोराहा में ‘गोवा बीच पार्टी’ का आयोजन

दोराहा लुधियाना 29 मई
गुरु नानक मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल दोराहा में जूनियर स्कूल के लिए ‘गोवा बीच पार्टी’ का आयोजन किया गया। पूल स्थल को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। स्कूल की ओर से बच्चों के लिए विभिन्न प्रकार के खिलौनों का प्रबंध किया गया, जिससे बच्चों ने खूब मस्ती की। बच्चों ने संगीत की धुनों का आनंद लेते हुए बीच पार्टी का आनंद उठाया। अध्यापकों ने बच्चों पर कड़ी नजर रखी और कई जल गतिविधियां भी आयोजित की गईं। बच्चों के लिए मॉकटेल का प्रबंध किया गया। इस अवसर पर स्कूल की प्रबंध समिति के अध्यक्ष हरप्रताप सिंह बराड़ और उपाध्यक्ष पवित्रपाल सिंह पांगली ने जूनियर स्कूल की मुख्याध्यापिका मनप्रीत कौर भट्टल, जूनियर स्कूल की उप मुख्याध्यापिका पूर्वी मेहता और पूरे स्टाफ की इस कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए प्रशंसा की। सीनियर स्कूल के प्रिंसिपल डी. पी. ठाकुर ने इस कार्यक्रम की सराहना की और कहा कि बच्चों के शारीरिक विकास के लिए ऐसी गतिविधियां जरूरी हैं। इस मौज-मस्ती और उत्साह के बीच जूनियर स्कूल की प्रधानाचार्या मनप्रीत कौर भट्टल ने अपने विचार साझा करते हुए कहा कि शिक्षा के साथ-साथ ऐसी गतिविधियों से मानसिक और शारीरिक समन्वय बढ़ता है।