दोराहा पब्लिक स्कूल में करियर मार्गदर्शन सत्र का आयोजन
दोराहा लुधियाना 29 मई
दोराहा पब्लिक स्कूल में दसवीं से बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए महत्वपूर्ण करियर मार्गदर्शन सत्र का आयोजन किया गया। इस सत्र का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को उनके भविष्य के लिए सही करियर विकल्प चुनने में मदद करना था।
लेफ्टिनेंट कर्नल संदीप जुनेजा ने विद्यार्थियों को उनकी रुचियों और क्षमताओं के आधार पर करियर विकल्पों के बारे में जागरूक किया। उन्होंने कहा, “अपनी रुचियों और क्षमताओं को समझना और उनके आधार पर करियर विकल्प चुनना सबसे महत्वपूर्ण है।”
सत्र में विद्यार्थियों को एनडीए, विज्ञान, इंजीनियरिंग, मेडिकल और सरकारी नौकरियों जैसे विभिन्न क्षेत्रों के बारे में जानकारी दी गई। इस दौरान विद्यार्थियों ने कई सवाल पूछे और भविष्य के लिए सही रास्ता चुनने में मदद करने के लिए संदीप जुनेजा का आभार जताया। इस अवसर पर स्कूल के निदेशक तपवीर सिंह, जपवीर सिंह, प्रिंसिपल मोनिका सरवाल, सीनियर कोऑर्डिनेटर इनाहातप्रीत भी मौजूद थे।
सत्र के अंत में स्कूल प्रबंधन ने लेफ्टिनेंट कर्नल संदीप जुनेजा को स्मृति चिह्न और स्कूल की ओर से उपहार देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर स्कूल के निदेशक तपवीर सिंह ने उनका आभार व्यक्त करते हुए कहा कि, “लेफ्टिनेंट कर्नल संदीप जुनेजा के शब्दों और प्रेरणाओं से हमारे विद्यार्थियों को एक नई दिशा मिली है।” इस समारोह ने विद्यार्थियों में उत्साह और प्रेरणा का माहौल पैदा किया और उन्हें उनके भविष्य के लिए सही दिशा और मार्गदर्शन प्रदान
किया।